Home मुख्य ख़बरें रायपुर में संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस कमिश्नर का पदभार

रायपुर में संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस कमिश्नर का पदभार

135
0
रायपुर –
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजिव शुक्ला ने आज औपचारिक रूप से रायपुर पुलिस कमिश्नर का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने लालगंगा शॉपिंग मॉल के सामने स्थित नए पुलिस कमिश्नर कार्यालय में ज्वाइनिंग की।कार्यभार ग्रहण समारोह में पुलिस विभाग के सभी एसीपी और डीसीपी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने नए कमिश्नर का स्वागत किया और आगामी रणनीतियों पर संक्षिप्त चर्चा की।नए पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, नागरिक सुरक्षा और पुलिसिंग में पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया जाएगा।


रायपुर कमिश्नरेट की नई टीम

पुलिस कमिश्नर प्रणाली के लागू होने के साथ रायपुर में संपूर्ण पुलिस ढांचे का पुनर्गठन किया गया है। नई टीम इस प्रकार है:

  • अमित तुकाराम – अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर
  • उमेश गुप्ता – डीसीपी, मध्य रायपुर नगरीय
  • संदीप पटेल – डीसीपी, पश्चिम रायपुर नगरीय
  • मयंक गुर्जर – डीसीपी, उत्तर रायपुर नगरीय
  • विकास कुमार – डीसीपी, ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल
  • राजनाला स्मृतिक – पुलिस उपायुक्त, क्राइम और साइबर, रायपुर नगरीय
  • इशू अग्रवाल – एसीपी, आजाद चौक

पहली नियुक्ति क्यों खास है?

विशेषज्ञों के अनुसार, कमिश्नर प्रणाली में पहली नियुक्ति से ही यह स्पष्ट हो जाता है कि शासन की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था में सख्ती, त्वरित निर्णय और अपराध पर जीरो टॉलरेंस है।
संजिव शुक्ला जैसे अनुभवी अधिकारी की तैनाती यह भी संकेत देती है कि रायपुर में पुलिसिंग प्रो-एक्टिव और टेक्नोलॉजी-आधारित होगी।


आगे क्या बदलेगा?

  • अपराधों पर तेज और सटीक कार्रवाई
  • धरना-प्रदर्शन और कानून व्यवस्था पर त्वरित निर्णय
  • ट्रैफिक और शहरी अपराध नियंत्रण में कड़ाई
  • पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here