Home कोंडागांव “यातायात सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

“यातायात सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंघनपुर में जागरूकता कार्यक्रम

7
0
केशकाल संवाददाता – विनीत पिल्लई
पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरुण नेताम के मार्गदर्शन में दिनांक 23 जनवरी 2026 को थाना केशकाल द्वारा यातायात सप्ताह के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंघनपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “यातायात सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम के तहत स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देना एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल के नेतृत्व में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों, नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध संबंधी नियमों, नशामुक्ति तथा विशेष रूप से साइबर अपराध से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस द्वारा बच्चों एवं शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों से सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। थाना केशकाल द्वारा क्षेत्र में लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में संस्था प्रमुख प्राचार्य श्री राज बहादुर नेताम, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल, प्रधान आरक्षक संजय बिसेन, महिला आरक्षक योगेश्वरी पांडे, आरक्षक सुकेत राय एवं आरक्षक अनिल कुलदीप उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here