कोसरंगी संवाददाता – गेंदलाल साहू
कोसरंगी खरोरा आरंग,समीपस्थ ग्राम सकरी में श्री अभिलाष देव पारख सत्संग समिति कबीर आश्रम द्वारा 3 जनवरी से 5जनवरी तक त्रि दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन किया गया है ,मुख्य वक्ता परम पूज्य गुरुदेव श्री धर्मेन्द्र साहेब जी एवम संत मंडली कबीर पारख़ संस्थान प्रयाग राज यू पी होंगे ,सत्संग का कार्यक्रम दो पाली में संपन्न होंगे सुबह 9,30 से12,30 एवम 2,30 से 5,30 तक सत्संग का कार्यक्रम होगा ,यह जानकारी संस्था के संरक्षक पूज्य गुरु जतन साहेब ने अधिक से अधिक संख्या समय निकालकर लाभ लेने हेतु निवेदन किया है ।







