जांजगीर-चांपा संवाददाता – निलेश सिंह
1 फरवरी 2026: जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले दुर्दांत अपराधियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। 27 और 29 जनवरी की रातों में थाना शिवरीनारायण व पामगढ़ क्षेत्र में 5 स्थानों पर हुई लूटपाट व बेरहमी से मारपीट की घटनाओं में 13 लोग घायल हुए थे। इनमें 2 गंभीर रूप से बिलासपुर व रायपुर के अस्पतालों में भर्ती हैं, एक कोमा में है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आठवें मास्टरमाइंड रामनाथ ने सुबह घेराबंदी तोड़ने के लिए देशी कट्टे से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। कुल 8 गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े गए।

घायलों की सूची: थाना शिवरीनारायण:
मुकेश राय सागर (कचंदा) – आईसीयू में गंभीर, बिलासपुर।
अमन बंजारे (कचंदा) – आईसीयू में गंभीर, बिलासपुर।
दीपक कुमार कश्यप (बोईदा) – सिर में चोट।प्रशांत कश्यप (बोर्ड), अनिकेत राय सागर (कचंदा) – सिर में चोट।आर्यन (कचंदा) – साधारण चोट।
सुमित बंजारे – साधारण चोट।
अनिकेत राय सागर – साधारण चोट।थाना पामगढ़:
कैलाश दास मानिकपुरी (सोनसरी, बिलासपुर)।
बसंत दास (खोखरी, शिवरीनारायण)।
शुभम यादव (बारगांव)।
संजीव कुर्रे (भवतरा, शिवरीनारायण)।
आशीष वानी (बारगांव)।
सुखनंदन कश्यप (सेंद्री)।
लक्ष्मण यादव (कचंदा, शिवरीनारायण) – गंभीर चोट।

पकड़े गए आरोपी: निखिल टंडन (18 वर्ष 3 माह), 2. मनीराम गोंड (19 वर्ष), 3. नरेश यादव (19 वर्ष 3 माह), 4. रोशन टंडन (19 वर्ष 4 माह) – सभी राहौद, शिवरीनारायण।आयुष रात्रे (18 वर्ष 11 माह, राहौद डुडगा, पामगढ़)। 6-7. 2 नाबालिग।सन्नी, 9. रामनाथ (मास्टरमाइंड, मुठभेड़ में घायल)।जप्त सामान (कुल मूल्य ₹4,09,000):स्टील रॉड: 4 नग, डंडा: 2 नग, बेल्ट: 1 नग।KTM मोटरसाइकिल: 2, सीडी डिलक्स: 1, हीरो स्कूटी जूम: 1।मोबाइल: 7 (आरोपियों के) + 3 (लूटे हुए), नगद: ₹9,000।कानूनी कार्रवाई: थाना शिवरीनारायण (क्र. 44/26, 46/26: धारा 296, 351(3), 109(1), 309(2), 3(5) बीएनएस) व पामगढ़ (क्र. 40/26, 41/26, 45/26: धारा 126(2), 296, 351(2), 115(2), 309(6), 3(5) बीएनएस) के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा।अपराध का modus operandi: आरोपी मोटरसाइकिलों पर अंधेरे रास्तों में घूमते, राहगीरों को रोककर सिर पर रॉड-डंडे से प्राणघातक हमला कर मोबाइल-नकदी लूटते। पूछताछ में संगठित अपराध कबूल। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत का अंत किया।







