Home चर्चा में इंटरनेशनल अबेकस ओलंपियाड में जिले के दो छात्रों ने लहराया परचम

इंटरनेशनल अबेकस ओलंपियाड में जिले के दो छात्रों ने लहराया परचम

16
0

नारायणपुर संवाददाता – जितेंद्र बिरनवार

मोक्षिता कंडिक एवं ज्ञानवी देवांगन का इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

नारायणपुर, 02 फरवरी 2026// जिले के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि नक्सल प्रभावित जिले से बच्चे अब राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे है। इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा 21 दिसम्बर 2025 को आयोजित इंटरनेशनल अबेकस ओलंपियाड में नारायणपुर के दो छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 8 देशों (साउदी अरब, दुबई, बांग्लादेश, श्रीलंका, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया) के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें छात्रों को 150 प्रश्नों को हल करने के लिए मात्र 10 मिनट का समय दिया गया था। जिले के 2 छात्रों ने अबेकस लेवल 1 व 2 में अपनी भागीदारी दर्ज की, जिनमें से दोनों छात्रों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर सटीकता से प्रश्नों को हल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दुनिया भर के टॉप 100 छात्रों में जगह बनाकर प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी का खिताब अपने नाम किया है। उनकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए उनका नाम इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए एवं बच्चों के गणितीय कौशल को निखारने का प्रयास की सराहना की। इस ऐतिहासिक सफलता पर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन जी, एवं वेद प्रकाश, संचालक, गीतिका यादव शिक्षक, मास्टर माइंड अबेकस अकादमी ने सभी विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here