रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए किसान मोर्चा की नई टीम का एलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से जारी इस सूची में बिलासपुर के ग्रामीण किसान जिला मंत्री भानु प्रताप कश्यप बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, इस तरह ग्रामीण इलाके से सक्रिय, ऊर्जावान कार्यकर्ता को पार्टी ने जिला मंत्री बनाकर साफ कर दिया है कि वह किसानों के मुद्दों पर अब और आक्रामक तरीके से अपनी बात रखेगी। भानु प्रताप कश्यप इससे पहले पोंडी क्षेत्र में जनपद सदस्य प्रतिनिधि और विधानसभा संयोजक के तौर पर जमीन पर काफी सक्रिय रहे हैं।भानु प्रताप कश्यप जिला मंत्री किसान मोर्चा ग्रामीण बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ता को मौका मिला, जो ग्राम पौड़ी (मोहदा) मंडल रतनपुर, बुथ ही स्तर एवं पंचायत स्तर पर सक्रीय रूप से लगातार कार्य कर रहे थे।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि इस फेरबदल के पीछे का असली मकसद किसानों के साथ सीधा रिश्ता जोड़ना है। पार्टी चाहती है कि मोर्चा के नेता खेतों तक पहुंचें और किसानों की छोटी-बड़ी दिक्कतों को सीधे सरकार तक पहुंचाएं। संगठन को अब बूथ लेवल पर खड़ा करने की तैयारी है ताकि आने वाले चुनावों में गांव-गांव तक पकड़ मजबूत हो सके।
किरण सिंह देव ने बताया कि नई टीम से उम्मीद है कि वे किसानों के हितों के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। वही भानु प्रताप कश्यप जिला मंत्री किसान मोर्चा का कहना है पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है वह उसे जमीनी स्तर ओर कार्यकर्ताओ किसान ग्रामीण जनो से मिलकर संवाद कर पार्टी को मजबूती प्रदान करना मूल मकसद रहेगा आलाकमान के निर्णय फैसले ओर अपने कार्य को हर क्षेत्र मे मे लगातार करते रहूंगा!!!







