Home चर्चा में रात्रि में घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस...

रात्रि में घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार पुलिस की सख्त कार्रवाई

4
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेंद्र प्रसाद जायसवाल
 प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
 आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351 (2),115(2),331 (6) BNS के तहत की गई कार्यवाही
 आरोपी राम साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम कोटमीमोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा
 मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.02.26 के रात्रि 11.30 बजे के आस पास आरोपी श्रवण साहू द्वारा प्रार्थी राजू पटेल निवासी कोटमी सोनार के घर के दरवाजा को लात मारकर तोड़कर घर अंदर घुसकर प्रार्थी के बेटे को अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए ईट की टुकड़े से हमला कर भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
 मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटमीसोनार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here