Home चर्चा में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४२वीं महाआरती में पंडित तारेश त्रिपाठी हुए...

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४२वीं महाआरती में पंडित तारेश त्रिपाठी हुए शामिल

10
0

-महाआरती के प्रति आकर्षण सनातन संस्कृति लिए सुखद संदेश… अधिवक्ता चितरंजय पटेल

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की महाआरती में पंडित तारेश त्रिपाठी (मैहर) ने हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ ५१ दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया तो वहीं संध्या वैष्णव,सुनीता तंबोली, प्रेमलता जायसवाल, पुष्पा निर्मलकर, आंचल देवांगन के साथ नारी शक्तियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

आज पंडित तारेश त्रिपाठी ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि मैं महाआरती में शामिल होकर अपने को सौभाग्यशाली मानता हूं तथा हनुमान मंदिर परिवार के सुखद भविष्य की कामना करता हूं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती के प्रति आकर्षण सनातन संस्कृति के लिए सुखद संदेश है।

इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार पूजन के साथ आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी_ अमित तंबोली ने किया तथा सुबह का श्रृंगार– सहस अग्रवाल तथा शाम का श्रृंगार_ इंद्रेश गबेल के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था_ यातायात थाना शक्ति एवं अमित तंबोली, पप्पू खर्रा के साथ ही आंचल योगेश देवांगन के द्वारा शादी के सालगिरह पर चढ़ाया गया। आज सिंदूर अभिषेक– आंचल योगेश देवांगन,सिद्धि तिवारी, रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, सत्य विद्या ज्वेलर्स परिवार के द्वारा कराया गया तो सुंदर कांड पाठ–अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल, गितेश कुमार पांडेय, पप्पू खर्रा के द्वारा कराया गया।
विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल ने लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका दर्शन लाभ श्रद्धालु जन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here