Home मुख्य ख़बरें मणिपुर में राष्ट्रपति शासन समाप्त, एनडीए ने सरकार बनाने का पेश किया...

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन समाप्त, एनडीए ने सरकार बनाने का पेश किया दावा

64
0

मणिपुर में पिछले साल फरवरी से लागू राष्ट्रपति शासन को हटा दिया गया है. गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्य में तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन खत्म करने की घोषणा की है. इस बीच, बुधवार को एनडीए दल के नेता वाई. खेमचंद सिंह ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है. भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी ने बताया कि खेमचंद के नेतृत्व में एनडीए का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा और राज्यपाल से मुलाकात की.

बता दें कि, युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के नए सीएम होंगे. उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है. खेमचंद मेतई सुमदाय से आते हैं. सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक चुने जाने के साथ ही वो इंजीनियर रहे हैं. 62 साल से खेमचंद सिंह बीरेन सरकार में नगर प्रशासन और आवास विभाग के मंत्री थे. उनका सियासी रसूख इस बात से समझा जा सकता है कि वो2022 में सीएम पद के दावेदार थे. खेमचंद संघ के करीबी माने जाते हैं.

मणिपुर में पिछले साल 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है, जो पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद लंबे समय से चल रही जातीय हिंसा के बीच लागू हुआ था. बीजेपी संसदीय बोर्ड ने मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. राष्ट्रपति शासन इस साल 12 फरवरी को समाप्त होने वाला है।60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, को निलंबित रखा गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here