बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
= किसानों की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने सौंपा ज्ञापन =

जगदलपुर। बस्तर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप के नेतृत्व में आज जिला कृषि अधिकारी, जगदलपुर को किसानों की गंभीर समस्याओं के निराकरण एवं कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि बस्तर जिला आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर है, लेकिन किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त बीज, खाद एवं कीटनाशक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। शासकीय बीज वितरण एवं सहकारी समितियों में अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही हैं तथा फसल बीमा सहित अन्य योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है। युवा कांग्रेस ने मांग की कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा दिया जाए, कृषि अनुदान एवं सब्सिडी योजनाओं में पारदर्शिता लाई जाए तथा आदिवासी एवं छोटे किसानों के लिए तकनीकी मार्गदर्शन एवं विस्तार सेवाओं को मजबूत किया जाए। ज्ञापन प्राप्त करते हुए कृषि विभाग के प्रतिनिधि एडीईओ एसआर नेताम ने शीघ्र गाइडलाइन एवं आवश्यक आदेश जारी करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हेमंत कश्यप जिला उपाध्यक्ष, रामदास, मेघनाथ, दुर्जन, धनेश, सुरेश, कुमार, सोनसिंह, प्रदीप, जोगेश्वर, खगेश्वर, चेतन, अगेश, हरदास सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
हेमंत कश्यप ने कहा है कि किसानों को हक दिलाना हमारा संकल्प है।किसान हित में युवा कांग्रेस बस्तर हमेशा संघर्षरत रहेगी।










