Home चर्चा में बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सेंदुर नदी में मिले अज्ञात शव...

बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सेंदुर नदी में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा।

95
0
बलरामपुर संवाददाता – युसूफ खान
बलरामपुर :-  सेंदुर नदी किनारे रेत में दबे अज्ञात शव की गुत्थी सुलझाते हुए बलरामपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। अवैध प्रेम संबंध के चलते की गई इस नृशंस हत्या में मृतक की पत्नी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29 जनवरी 2026 की शाम थाना बलरामपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतिसेमर में सेंदुर नदी के किनारे रेत में दबा एक अज्ञात शव बरामद किया गया था। मामले में थाना बलरामपुर में मर्ग क्रमांक 05/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच प्रारंभ की गई। शव अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में होने के कारण तत्काल पहचान संभव नहीं हो सकी।
 
पुलिस द्वारा पंचनामा, घटनास्थल निरीक्षण एवं पोस्टमार्टम के बाद यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या की गई है। कड़ी मशक्कत के बाद 31 जनवरी 2026 को मृतक की पहचान विश्वनाथ केरकेट्टा (51 वर्ष) निवासी ग्राम सलिया पारा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई, जो छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक के
पद पर दंतेवाड़ा में पदस्थ था मृतक
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना बलरामपुर एवं साइबर सेल की विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल डाटा और लगातार पूछताछ के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि हत्या का कारण अवैध प्रेम संबंध है।
ऐसे रची गई थी खौफनाक साजिश
जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी क्लॉस्टिका केरकेट्टा का वर्ष 2023 में विवेक टोप्पो निवासी ग्राम बेलकुंदरी, थाना चलगली से फेसबुक के माध्यम से
संपर्क हुआ, जो आगे चलकर प्रेम संबंध में बदल गया। दोनों ने चोरी-छिपे तातापानी मंदिर में शादी भी कर ली थी। मृतक को इस संबंध की जानकारी हो जाने के बाद विवाद बढ़ने लगा।
आरोपियों ने मृतक को रास्ते से हटाने की साजिश रची और छुट्टी के दौरान उसे बलरामपुर बुलाया। 14 जनवरी 2026 की रात विवेक टोप्पो ने धोखे से मृतक को सेंदुर नदी किनारे बुलाया और लोहे की खुरपी से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नदी के दूसरे किनारे रेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया गया। पहचान छुपाने के लिए मृतक का मोबाइल व अन्य दस्तावेज भी गायब कर दिए गए।
 गिरफ्तार आरोपी
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 03 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
विवेक टोप्पो पिता स्व. प्रफुल्ल टोप्पो, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम बेलकुंदरी, थाना चलगली, जिला बलरामपुर
क्लॉस्टिका केरकेट्टा पति स्व. विश्वनाथ केरकेट्टा, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम सतिसेमर, थाना बलरामपुर
इनकी रही अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, एसडीओपी याकूब मेमन, थाना प्रभारी निरीक्षक भापेन्द्र साहू, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक हिम्मत सिंह सहित उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बलरामपुर पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से एक जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here