Home बस्तर बीजापुर में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर

बीजापुर में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर

73
0

बीजापुर।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर भीषण मुठभेड़ चल रही है। पेद्दागेलूर के घने जंगलों में जारी इस मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई में कुख्यात नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर है।

सूत्रों के अनुसार, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और सीआरपीएफ की विशेष कोबरा बटालियन संयुक्त रूप से इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से जवाबी कार्रवाई हुई। मुठभेड़ स्थल से एक ऑटोमैटिक AK-47 राइफल और एक नक्सली का शव बरामद किया गया है।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है और यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं अन्य नक्सली आसपास तो मौजूद नहीं हैं।

एसपी ने बताया कि अभियान पूरी तरह समाप्त होने के बाद ही मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां इसे नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता मान रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here