Home चर्चा में बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा का स्कूल दौरा, छात्रों को दिए सफलता के...

बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा का स्कूल दौरा, छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

1
0

अर्जुन झा/जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा आज जगतू माहरा हायर सेकंडरी स्कूल पहुंचे। उन्होंने सभी छात्रों से मुलाकात की। श्री छिकारा ने उपस्थित छात्रों को पढ़ाई करने हेतु विशेष टिप्स दिए और शिक्षा का महत्व समझाया। कलेक्टर ने परीक्षा में तैयारी करने और अनुशासन पर ध्यान रखकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा विद्यार्थियों को दी। कलेक्टर श्री छिकारा ने अपने छात्र जीवन के अनुभव भी छात्रों के साथ शेयर किए। कलेक्टर के स्कूल विजिट के दौरान उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल भी उपस्थित रहे।विदित हो कि नए कलेक्टर आकाश छिकारा के बस्तर में पदभार सम्हालते ही उन्होंने जिले की शिक्षा व्यवस्था को लेकर खास दिलचस्पी दिखाई है। उनका मानना है कि किसी भी जिले की शिक्षा व्यवस्था से ही उस जिले की पहचान नजर आती है।

डीईओ बघेल की मेहनत का सुफल
उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने जब से कार्यभार संभाला है, तबसे अब तक जिले की सम्पूर्ण शिक्षा व्यवस्था को उन्होंने बेहतर करने की दिशा में बेहतरीन प्रयास किए हैं। श्री बघेल जिला मुख्यालय जगदलपुर की नजदीकी शालाओं के साथ ही दुरस्थ और दुर्गम गांवों की शालाओं का भी नियमित निरीक्षण करते रहते हैं। डीईओ बीआर बघेल स्कूलों में शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों की नियमित एवं समय पर उपस्थिति, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अनुशासन, मध्यान्ह भोजन की शुद्धता एवं गुणवत्ता व अन्य मसलों को विशेष महत्व देते आए हैं। श्री बघेल के प्रयासों का ही सुफल है कि बस्तर की शालाओं के विद्यार्थी बड़ी संख्या में नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय जैसी बड़ी संस्थाओं में पढ़ाई के लिए हर साल चयनित होते हैं। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आने से परीक्षा परिणाम भी अब उत्कृष्ट आने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here