Home चर्चा में शी-बॉक्स पोर्टल को लेकर बीजापुर जिले में व्यापक जागरूकता अभियान

शी-बॉक्स पोर्टल को लेकर बीजापुर जिले में व्यापक जागरूकता अभियान

6
0

पुकार बाफना/बीजापुर –

महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीजापुर जिले में शी-बॉक्स (She-Box) पोर्टल को लेकर जिला-स्तरीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जिला चिकित्सालय, शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न विभागों में महिला कर्मचारियों और अधिकारियों को शी-बॉक्स पोर्टल की जानकारी दी जा रही है। अभियान का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समन्वय से किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को बताया गया कि शी-बॉक्स पोर्टल केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से महिलाएं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें ऑनलाइन, गोपनीय और सुरक्षित तरीके से दर्ज कर सकती हैं। इससे शिकायतों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण में सहायता मिलती है।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल किसी एक विभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे बीजापुर जिले में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक कार्यरत महिला को उसके अधिकारों की जानकारी मिल सके।
जिला प्रशासन ने सभी विभागों से अपील की है कि वे महिलाओं के प्रति सुरक्षित, सम्मानजनक और संवेदनशील कार्यस्थल के निर्माण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here