Home कोरबा आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर दीपका में युवा सम्मेलन का आयोजन कल

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर दीपका में युवा सम्मेलन का आयोजन कल

1
0
दीपका संवाददाता – हेमचंद सोनी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तथा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर दीपका नगर में एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन शनिवार, 7 फरवरी 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, दीपका में दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम में कोयलांचल क्षेत्र के युवक-युवतियों को अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और सकारात्मक दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है।
आरएसएस दीपका नगर के संघ चालक लल्लू सिंह ने सभी आमंत्रित सहभागियों से निर्धारित समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है, ताकि कार्यक्रम समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here