विमल सोनी/रतनपुर:
माँ महामाया की नगरी रतनपुर में आयोजित ऐतिहासिक माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेला आज अपने सातवें और अंतिम दिन शनिवार को समापन की ओर अग्रसर है। भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रमुख राजनेताओं की उपस्थिति में होने वाले इस समापन समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह मेला आदिवासियों की समृद्ध कला, संस्कृति और आजीविका का जीवंत प्रदर्शन करता है, जो धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का प्रतीक है।मेला आमतौर पर माघ पूर्णिमा के आसपास शुरू होकर एक सप्ताह तक चलता है। स्थानीय आठा-बीसा मैदान पर बरसों से लगने वाला यह आयोजन रतनपुर की पहचान बन चुका है, जहां दूर – दूर से लोग आनंद लेने पहुंचते हैं। मेले में पारंपरिक आदिवासी नृत्य, गीत और हस्तशिल्प का प्रदर्शन आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने के साथ उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम बना। यह धार्मिक अनुष्ठानों के साथ स्थानीय समुदायों के लिए व्यापारिक मंच भी प्रदान करता है।
“यह मेला रतनपुर की सांस्कृतिक धरोहर है, जो आदिवासी भाइयों की कला-संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है। आयोजन में नगर पालिका रतनपुर स्टाफ, समस्त पार्षदगण, प्रशासनिक व्यवस्था, पुलिस स्टॉफ, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग का सराहनीय सहयोग रहा। सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद! आने वाले वर्षों में इसे और भव्य बनाने का संकल्प।” – लव कुश कश्यप, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद रतनपुर।
समापन समारोह में प्रमुख अतिथि:मुख्य अतिथि: तोखन साहू, सांसद एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार।अध्यक्षता: धर्म लाल कौशिक, विधायक बिल्हा।अति विशिष्ट अतिथि: अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर, अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा, धर्मजीत सिंह विधायक तखतपुर, रजनीश सिंह अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति बिलासपुर, जय निरंजन पैकरा सभापति बिलासपुर जिला पंचायत।विशिष्ट अतिथि: यश कुमार मनहर जिला महामंत्री भाजपा बिलासपुर ग्रामीण, जनक राम देवांगन जिला महामंत्री ग्रामीण, दुर्गा प्रसाद कश्यप मंडल अध्यक्ष रतनपुर, बजरंग जायसवाल अध्यक्ष कोटा मंडल, देवज्ञ पंडित रमेश शर्मा अन्ना संस्थापक मंगला गौरी धाम, पोंडी रामेश्वर सिंह राजपूत बेलगहना मंडल अध्यक्ष, भोजेश रजक मंडल अध्यक्ष करगीकला, गीताराम धुर्वे वरिष्ठ नागरिक आदिवासी समाज, श्रीमती दुर्गेश सरोज साहू अध्यक्ष नगर पालिका कोटा, शीतल जायसवाल कांग्रेस समन्वयक रतनपुर शहर, श्रीमती गायत्री साहू जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, तथा अन्य गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।









