Home चर्चा में रियल ‘नायक’ हैं डॉ. नायक

रियल ‘नायक’ हैं डॉ. नायक

6
0

= साहिल के लिए मसीहा बने डॉ. राजकिशोर नायक=
-अर्जुन झा-
जगदलपुर। हम सभी के जीवन में खून का महत्व सबसे ज्यादा है। खून बह जाए तो मौत और जरूरत पड़ने पर मिल जाए तो बच जाती है जान। वक्त पड़ने आज खून के रिश्ते भी काम नहीं आते और बेगाने मसीहा बनकर सामने आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है। साहिल नामक एक बच्चे के साथ, जिसके लिए डॉ. राजकिशोर नायक मसीहा बन गए।
डिमरापाल जगदलपुर मेडिकल कॉलेज मेकॉज में हुए एक घटनाक्रम ने मानवीय संवेदना की बड़ी मिसाल पेश की है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे साहिल को खून की सख्त जरूरत थी। मगर ब्लड बैंक मेकॉज ब्लड बैंक में ब्लड स्टॉक की कमी थी। बच्चे के ग्रुप का खून उपलब्ध नहीं था। बच्चे को तत्काल खून चढ़ाना बहुत जरूरी था। बच्चे के परिजन खून की व्यवस्था के लिए भटक रहे थे। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. राजकिशोर नायक को जब पता चला कि साहिल को उन्हीं के ग्रुप के रक्त की जरूरत है, तो उन्होंने बिना समय जाया किए, रक्तदान के लिए सामने आ गए। डॉ. नायक ने रक्तदान किया और उनके खून से एक पराए खून की जान बच गई। ऎसी सराहनीय पहल कर डॉ. राजकिशोर नायक रियल नायक बन गए। डॉ. नायक की इंसानियत से साहिल के परिजनों के आंसू छलक पड़े, उन्होंने डॉ. नायक को धन्यवाद दिया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। हॉस्पीटल में मौजूद तमाम मरीज, मरीजों के परिजन और हॉस्पीटल स्टॉफ भी डॉ. नायक के कदम से अभिभूत हो उठे। सभी ने उनकी मानवीय संवेदना भरी पहल की सराहना की।

रक्तदान के लिए आगे आएं: डॉ. साहू
मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ अनुरूप साहू ने ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. राजकिशोर नायक की पहल की मुक्तकंठ से सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया है। डॉ. अनुरूप साहू ने बस्तर के नागरिकों, सरकारी कर्मचारियों और युवाओं से मेकॉज डिमरापाल के ब्लड बैंक में रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों को जीवदान देने में मदद करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल ब्लड बैंक का नाम नक्सली हमले में शहीद कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा के नाम पर रखा गया है। दशकों से नक्सली बस्तर में आम नागरिकों और जवानों का खून बहाते आ रहे हैं। ऐसे में यहां रक्तदान का महत्व और भी बढ़ जाता है। मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल और महारानी जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंकों में हर समय सभी ग्रुप के ब्लड की उपलब्धता अति आवश्यक है। ऐसे में रक्तदान के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here