कोंडागांव संवाददाता – विनीत पिल्लई
केशकाल/ पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के एक साल बाद जमानत पर रिहा होने पर शुक्रवार शाम ब्लॉक मुख्यालय केशकाल में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूर्व विधायक संतराम नेताम के नेतृत्व में केशकाल स्थित बस स्टैंड मे आतिशबाजी कर फूल मलाओ से स्वागत किया गया। लखमा ने हाथ जोड़कर समर्थकों का अभिवादन किया और इसे सच्चाई की जीत करार दिया। इससे पहले कवासी लखमा ने कहा कि मैं सबसे पहले देश की न्यायपालिका और सुप्रीम कोर्ट को बधाई देता हूं। मैं एक गरीब आदिवासी हूं, बस्तर की आवाज हूं और बस्तर के जल-जंगल-जमीन के मुद्दे उठाता रहा हूं। न्याय व्यवस्था पर मेरा भरोसा और मजबूत हुआ है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करता हूं। पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में दूध का दूध और पानी का पानी होगा। मैं जब तक रहूंगा, बस्तर के जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ता रहूंगा। संत नेताम ने कहा की आदिवासियों की बुलंद आवाज, पूर्व मंत्री एवं कोंटा विधायक श्री कवासी लखमा अंततः भाजपा और केंद्रीय एजेंसियों के चक्रव्यूह को भेदकर बाहर आए हैं। श्री लखमा के विरुद्ध भाजपा सरकार ने दुर्भावना और द्वेषपूर्ण कार्यवाही करते हुए बिना किसी सबूत उन्हें सालभर जेल में रखा लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी जिसका स्वागत करते हैं।लखमा द्वारा पूर्व विधायक संतराम नेताम की जमकर तारीफ:*कवासी ने आगे कहा कि जब मैं जेल में था तब केशकाल के पूर्व विधायक संतराम ने मुझसे मिलने कई बार जेल आकर मेरा हाल-चाल जाना, इसके लिए मैं उनका दिल से धन्यवाद करता हूं। संत नेताम मेरे सुख दुख के साथी है।









