Home चर्चा में सुकमा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, रायगुडेम कैंप इलाके से भारी...

सुकमा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, रायगुडेम कैंप इलाके से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

25
0

सुकमा संवाददाता – अभिमान एमल

सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। रायगुडेम कैंप क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ की 223वीं वाहिनी के जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। बरामद सामग्री में 65 बीजीएल सेल (Barrel Grenade Launcher Shell) समेत अन्य घातक विस्फोटक शामिल हैं, जिन्हें नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जमीन में छिपाकर रखा गया था।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार चल रहे विशेष अभियान के तहत जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि रायगुडेम कैंप के आसपास जंगल क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री छिपाई गई है। सूचना के आधार पर सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान जवानों को जमीन के भीतर छुपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला।

विशेषज्ञ बम निरोधक दस्ते की मदद से सभी विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि नक्सली इन विस्फोटकों का इस्तेमाल सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाने या कैंप पर हमले की योजना के तहत करने वाले थे। समय रहते बरामदगी होने से एक बड़ी घटना टल गई।

अधिकारियों ने बताया कि सुकमा और आसपास के इलाकों में नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान तेज किए जा रहे हैं। जंगलों और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, सर्च ऑपरेशन और खुफिया नेटवर्क को मजबूत किया गया है, जिससे नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके।

इस कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है और सुरक्षा बलों का मनोबल और मजबूत हुआ है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि किसी अन्य छिपी हुई सामग्री या नक्सल मूवमेंट का पता लगाया जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति बहाल करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here