बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
= नियमितीकरण और वेतन वृद्धि का मिला आश्वासन =
जगदलपुर। स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के रायपुर संभाग अध्यक्ष सूरज वर्मा, ने अपनी टीम के साथ शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान संघ की विभिन्न मांगों पर शिक्षा मंत्री से चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री श्री यादव ने संघ की प्रमुख मांगों नियमितीकरण और वार्षिक वेतन वृद्धि, को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार संघ की मांगों के प्रति सकारात्मक रुख नहीं अपनाती है, तो संघ अगले शिक्षा सत्र में कलम बंद, काम बंद आंदोलन करने के लिए विवश होगा।









