Home बस्तर फाइलेरिया रोकथाम, बकावंड ने बनाया दवा सेवन कराने का रिकॉर्ड

फाइलेरिया रोकथाम, बकावंड ने बनाया दवा सेवन कराने का रिकॉर्ड

0
0

-पहले ही दिन पूरे ब्लॉक में 10 हजार लोगों को खिलाई गई दवा 

बकावंड। फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन कराने के मामले में बकावंड विकासखंड ने नया इतिहास रच दिया है। ब्लॉक में करीब दस हजार लोगों को दवा का सेवन कराया गया है।

बस्तर जिले के तीन विकासखंडों बकावंड, बस्तर एवं तोकापाल में हाथी पांव (फाईलेरिया) बीमारी से बचाव हेतु पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी 10 से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजन के क्रम में 10 से 12 फरवरी तक विभिन्न संस्थाओ में बूथ लगाकर, 13 से 22 फरवरी तक गृह भेंट कर एवं 23 से 25 फरवरी मॉप अप राउंउ में छुटे हुए लाभार्थियों को दवा सेवन करवाया जाना है। सामूहिक दवा सेवन के प्रथम दिवस बकावंड स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 10 हजार लोगों को दवा खिलाकर पूरे जिले में सर्वाधिक दवा सेवन कराने का रिकॉर्ड बनाया है।फाइलेरिया मच्छर द्वारा फैलाया जाता है एवं यह परजीवी जनित रोग है, जो शरीर के लिम्फैटिक सिस्टम को प्रभावित करता है। इसके कारण ग्रसित व्यक्ति के हांथीपांव, अंडकोष में सूजन एवं महिलाओं के स्तन में सूजन हो जाती है।

इससे बचने के लिए डीईसी एवं एलबेंडाजोल की गोली दी जाती है। 2 वर्ष के कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को छोड़ कर सामान्य व्यक्ति इस दवा को खा सकते हैं। हायर सेकंडरी स्कूल बकावंड में जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम द्वारा सर्व प्रथम स्वयं दवा सेवन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस गतिविधि में विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल, आरबीएसके टीम एवं टीचर व स्कूल के अधिकांश बच्चे उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here