बालोद संवाददाता – शब्बीर कुरैशी
दल्ली राजहरा- होली के पावन पर्व से पूर्व किसानों को अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किए जाने के निर्णय का भाजपा नेता जयदीप गुप्ता ने हृदय से स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की भाजपा सरकार की किसान हितैषी सोच और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह कदम किसानों की मेहनत, परिश्रम और समर्पण का सच्चा सम्मान है।
जयदीप गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भाजपा सरकार किसान कल्याण के प्रति पूर्णतः समर्पित है। मुख्यमंत्री श्री साय जी ने सदैव किसानों की चिंता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और यह निर्णय दर्शाता है कि भाजपा सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा भी करती है।
उन्होंने कहा कि होली जैसे पावन अवसर से पहले अंतर राशि मिलने से किसानों के घरों में खुशहाली आएगी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा बाजारों में सकारात्मक वातावरण बनेगा। यह निर्णय भाजपा सरकार के सुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशील प्रशासन का प्रतीक है।

जयदीप गुप्ता ने आगे कहा, “यही है विष्णु के सुशासन की पहचान” — जहां किसान, गरीब, श्रमिक और आम नागरिक की भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश को विकास और विश्वास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर रही है।
हमारी सरकार केवल धान की खरीदी नहीं करती, बल्कि किसानों के परिश्रम का उचित मूल्य सुनिश्चित करती है और उनके सम्मान की रक्षा को अपना दायित्व मानती है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। बीते दो वर्षों में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खाते में ₹25,000 करोड़ से अधिक की राशि दी जा चुकी है, जो इस होली के साथ बढ़कर ₹35,000 करोड़ हो जाएगी।
अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों एवं समस्त किसानों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनहित और किसान सम्मान के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।









