Home अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र की परीक्षा: बांग्लादेश में 13वें आम चुनाव के लिए देशभर में...

लोकतंत्र की परीक्षा: बांग्लादेश में 13वें आम चुनाव के लिए देशभर में मतदान शुरू

15
0

आज 12 फरवरी 2026 को बांग्लादेश अपनी आजादी के बाद के सबसे बड़े और सबसे अहम चुनाव में वोट डाल रहा है. बांग्लादेश की कुल 300 संसदीय सीटों पर चुनाव हो रहे हैं और सरकार बनाने के लिए कम से कम 151 सीटें हासिल करनी जरूरी है.बांग्लादेश में आम चुनाव के साथ-साथ जनमत संग्रह पर भी मतदान होगा, जिसमें मतदाताओं को हां या नहीं का जवाब देना है. बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है. बांग्लादेश में 59 राजनीतिक दल इस वक्त चुनावी मैदान में हैं. राजनीतिक दलों और स्वतंत्र उम्मीदवार मिलाकर कुल 1,981 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

इसे बांग्लादेश में ‘सेकंड इंडिपेंडेंस’ (दूसरी आजादी) कहा जा रहा है. 15 साल बाद बिना शेख हसीना के हो रहे इस चुनाव में न केवल नई सरकार चुनी जाएगी, बल्कि देश के संविधान की किस्मत का भी फैसला होगा.

बांग्लादेश में 13वां आम चुनाव गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को होने वाला है. देश में पिछली बार आम चुनाव साल 2024 में हुए थे, तब शेख हसीना बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनी थीं, लेकिन अगस्त 2024 के तख्तापलट के बाद अब 12 फरवरी, 2026 में एक बार फिर से आम चुनाव हो रहे हैं.

आम चुनाव के साथ-साथ बांग्लादेश में जनमत संग्रह पर भी मतदान होगा, जिसमें मतदाताओं को हां या नहीं का जवाब देना है. अगर हां वाला वोट ज्यादा रहा तो संवैधानिक सुधारों (जुलाई चार्टर) का पैकेज नई सरकार को संसद से कानूनी तौर पर लागू कराने के लिए बाध्य होना पड़ेगा.

बांग्लादेश चुनाव आयोग के एक आंकड़े के मुताबिक, 8 लाख से ज्यादा पोस्टल बैलेट पेपर आयोग की ओर से जारी किए जा चुके हैं. इन पोस्टल बैलेट पेपर को 12 फरवरी की दोपहर तक जमा करना होगा.

बांग्लादेश में गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को मतदान खत्म होते ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. बांग्लादेश में बैलेट पेपर से चुनाव होता है. विदेशों में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिक भी इन चुनावों में वोट डाल सकेंगे, उनके लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है.

बांग्लादेश में कुल 12.76 करोड़ वोटरों में से पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,47,60,382 और महिला मतदाताओं की संख्या 6,28,50,772 है. इसके अलावा, 1,230 ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं. यानि पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या में कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं है. वहीं, अगर हम बात युवा मतदाताओं की करें तो सबसे निर्णायक यही साबित होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here