Home चर्चा में ए.पी.जे. स्कूल केशरपाल में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

ए.पी.जे. स्कूल केशरपाल में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

0
0

अर्जुन झा/बस्तर-

डॉ. ए.पी.जे. स्कूल, केशरपाल में 11 फरवरी 2026 को वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप रहीं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल, जनपद उपाध्यक्ष तरुण पांडे, जनपद सदस्य श्रीमती विनिता ठाकुर, ग्राम सरपंच श्रीमती जमुना कश्यप, ग्राम माता पुजारी भगचंद सहित पंचगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।

पाँचों शाखाओं के विद्यार्थियों ने किया संयुक्त प्रदर्शन इस वार्षिक उत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि डॉ. ए.पी.जे. स्कूल की सभी पाँच शाखाओं—बकावंड, करपावांड, जैबेल, नानगुर एवं केशरपाल—के विद्यार्थियों ने एक साथ मंच साझा कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया, जिन्होंने तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय प्रबंधन का प्रेरणादायी संदेश कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती रीदा मीर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

अभिभावकों की रही बड़ी उपस्थिति

समारोह में बड़ी संख्या में पालकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों सभी के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here