Home चर्चा में शिवरीनारायण मंडल में ‘विकसित भारत जी राम जी’ जनजागरण कार्यशाला संपन्न

शिवरीनारायण मंडल में ‘विकसित भारत जी राम जी’ जनजागरण कार्यशाला संपन्न

2
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेंद्र प्रसाद जायसवाल
ग्राम कुरियारी में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति, योजना को बताया क्रांतिकारी पहल
 जिला जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण मंडल अंतर्गत ग्राम कुरियारी में ‘विकसित भारत जी राम जी’ जनजागरण अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर रवि पाण्डेय उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना एक क्रांतिकारी पहल है, जिससे आने वाले पांच वर्षों में गांवों की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी।
इंजीनियर पाण्डेय ने कहा कि पूर्व में मनरेगा के तहत 100 दिवस रोजगार और 15 दिवस में मजदूरी भुगतान की गारंटी थी, लेकिन भुगतान में विलंब के कारण कई बार मजदूरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने आरोप लगाया कि भुगतान में देरी से बिचौलियों की सक्रियता बढ़ती थी और कई स्थानों पर मशीनों के माध्यम से कार्य कर औपचारिकता पूरी कर ली जाती थी। इसके विपरीत विकसित भारत जी राम जी योजना में 125 दिवस रोजगार की गारंटी के साथ मात्र 7 दिवस के भीतर अनिवार्य मजदूरी भुगतान का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु में दो माह कार्य बंद रखने की व्यवस्था से खेती-किसानी के समय किसानों को मजदूरों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, अकुशल श्रमिकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आजीविका से जोड़ने और कौशल विकास को बढ़ावा देने का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की 60:40 प्रतिशत की भागीदारी से राज्य की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी, जिससे कार्यों के क्रियान्वयन और निगरानी में पारदर्शिता आएगी।
कांग्रेस द्वारा मनरेगा समाप्त करने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भ्रम फैलाना विपक्ष की राजनीति का हिस्सा है। नाम परिवर्तन को मुद्दा बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के रामराज्य की कल्पना को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है और योजना का उद्देश्य हर परिवार को रोजगार और आजीविका से जोड़ते हुए ग्राम का सर्वांगीण विकास करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के स्वागत भाषण से हुई। मंडल प्रभारी एवं भाजपा कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव बंजारे तथा भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकुर गोयल ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष समीर वैष्णव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक संदीप यादव ने किया।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती सरस्वती मनोज कश्यप, मंडल कोषाध्यक्ष मारकण्डेय कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष द्वासराम श्रीवास, उपसरपंच कश्यप, मंडल महामंत्री दिलेश्वर साहू, सहसंयोजक रामेश्वर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए और योजना की जानकारी प्राप्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here