Home चर्चा में वीआईपी मूवमेंट के कारण हटा दिए गए ट्रैफिक सिग्नल्स!

वीआईपी मूवमेंट के कारण हटा दिए गए ट्रैफिक सिग्नल्स!

1
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

अब जगदलपुर में एंबुलेंस भी फंसने लगी है जाम मे
ये है बस्तर पुलिस का अजब गजब कारनामा 

जगदलपुर। बस्तर पुलिस का अजब गजब कारनामा सामने आया है। यहां वीआईपी मूवमेंट के कारण लगभग सभी व्यस्ततम चौराहों से ट्रैफिक सिग्नल्स बंद करवा दिए गए हैं। इसके चलते यहां आएदिन जाम के हालात बनने लगे हैं। जाम में गंभीर मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस रही है।
बस्तर संभाग का दिल कहे जाने जगदलपुर में बस्तर बीते कुछ दिनों से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जगदलपुर में पिछले दिनों बड़ी धूमधाम से यातायात पखवाड़ा मनाया गया था। जिले के सारे आला पुलिस अधिकारियों ने एक वृहद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी थी और समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को अपने कार्यक्रम में बुलाकर सम्मानित किया था। यातायात पुलिस भी मुखर हो कर अपने वाहन से लोगों को यातायात के नियम बताते घूमती रही। यह महज औपचारिकता रही। कुछ दिनों बाद ही कोतवाली थाने के सामने चौराहे पर नव स्थापित सिग्नल को रातों रात हटा दिया गया। फिर शहर के अन्य स्थानों के भी सिग्नल बंद कर दिए गए। हालांकि कोतवाली थाने के सामने चौराहे के सिग्नल्स फिर शुरू कर दिए गाए।

चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात रहती है, मगर सिग्नल्स हटाए जाने का जो कारण बताया गया वह हैरान करने वाला है। सिग्नल्स हटाने का कारण पूछने पर पता चला कि वीवीआईपी आवागमन के कारण ऐसी व्यवस्था बस्तर पुलिस अपनाती है, आखिर जब ऐसी ही व्यवस्था से वीआईपी आराम से आवागमन कर सकते हैं, तो फिर सिग्नल और चौराहे बनाने की क्या आवश्यकता है? वीआईपी मूवमेंट के दौरान सिग्नल्स बंद और वीआईपी की रवानगी के बाद फिर से शुरू, ये माजरा समझ से परे है। रायपुर शहर में तो चौबीसों घंटे पचासों वीआईपीज़ की आमद रफ्त बनी रहती है फिर तो वहां सारे सिग्नल्स हटा लेना चाहिए थे, वहां ऐसा क्यों नहीं किया गया? सिर्फ जगदलपुर में ही यह नया सिस्टम कैसे और क्यों लागू करना पड़ा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here