Home चर्चा में शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में दी जा रही सेवाओं को सराहा मेयर संजय...

शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में दी जा रही सेवाओं को सराहा मेयर संजय पाण्डेय ने

2
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन 
जगदलपुर। बस्तर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन आज महारानी अस्पताल के शहीद गुंडाधुर सभागार में किया गया। स्वास्थ्य विभाग (शहरी क्षेत्र) अंतर्गत शासन द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर उन्मुखीकरण कार्यशाला में मुख्य अतिथि महापौर संजय पांडे, विशिष्ट अतिथि नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, स्वास्थ्य व स्वच्छता विभाग के सभापति लक्ष्मण झा, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, डॉ. भंवर शर्मा, डॉ. पीडी बस्तैया थे।
इस दौरान नगर निगम के समस्त पार्षद, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। सोमवार को स्वास्थ्य

विभाग की शहरी स्वास्थ्य इकाई द्वारा शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे ने अपने उद्बोधन में शहरी स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को सराहा एवं शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आव्हान किया। कार्यक्रम को लक्ष्मण झा, राजेश चौधरी, डॉक्टर संजय बसाक ने भी संबोधित किया। जिला प्रबंधक शहरी पीडी बस्तिया द्वारा शहरी क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित पार्षदों ने बताया कि इस कार्यशाला में उन्हें बहुत सारी नई जानकारियां प्राप्त हुईं हैं, जिससे वह बेहतर रूप से जनसाधारण को जागरुक कर सकेंगे एवं लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिला सकेंगे। कार्यक्रम में जगदलपुर में संचालित सभी तीनों शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक प्रमाण पत्र मिलने पर महापौर व अन्य अतिथियों द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं तीनों स्वास्थ्य केंदों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया।

उपस्थित पार्षदों ने भी स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर अपने सुझाव और विचार व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में गीदम रोड शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान अंतर्गत प्रत्येक माह 9 एवं 24 तारीख को निशुल्क सोनोग्राफी एवं प्रसव पूर्व जांच की जाती है। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निर्धारित दिवसों में उपचार दिया जाता है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने शहर में संचालित अन्य दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी निकट भविष्य में सोनोग्राफी, एक्स रे एवं ईसीजी जैसी सुविधाएं मुहैया कराने के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में डॉ. वीरेंद्र ठाकुर जिला सर्विलांस अधिकारी, डॉ भंवर शर्मा नोडल अधिकारी, शहरी स्वास्थ्य विभाग से पल्लवी, चंचल जोशी, तामेश्वरी, वर्षा नामदेव, मितानिन प्रशिक्षक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here