Home चर्चा में रायपुर में संत समागम बना आध्यात्मिक मार्गदर्शन का केंद्र, युवा नेता पीयूष...

रायपुर में संत समागम बना आध्यात्मिक मार्गदर्शन का केंद्र, युवा नेता पीयूष मिश्रा ने लिया आशीर्वाद

1
0

रायपुर।

राजधानी रायपुर में आयोजित परम पूजनीय डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज जी के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम ने पूरे जिले में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित कर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न यह आयोजन रायपुर जिले के लोगों के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का महत्वपूर्ण केंद्र साबित हुआ।

इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता श्री पीयूष मिश्रा जी ने भी संत श्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों का सान्निध्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और सेवा भावना का संचार करता है।

श्री मिश्रा ने इसे अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक अवसर समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी तथा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक श्री नितिन अग्रवाल जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान रायपुर के लोकप्रिय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संत श्री ने अपने आशीर्वचनों में धर्म, सेवा, सदाचार और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

श्री पीयूष मिश्रा ने कहा कि रायपुर जिले के नागरिकों के लिए यह कार्यक्रम आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने वाला रहा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संतों के मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक सोच, भाईचारा और राष्ट्रहित की भावना और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि वे निरंतर ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here