Home चर्चा में पीएम आवास हितग्राहियों के हक में उतरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी

पीएम आवास हितग्राहियों के हक में उतरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी

8
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 

= रुकी राशि के लिए नपा अधिकारियों से की चर्चा =
दल्ली राजहरा। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 बीएलसी के 19 हितग्राहियों को पिछले तीन माह से शासन द्वारा स्वीकृत राशि का भुगतान नहीं होने के कारण निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था। आर्थिक तंगी से जूझ रहे हितग्राहियों की इस गंभीर समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है।


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा के नेतृत्व में मंडल अध्यक्षों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सह तहसीलदार देवेंद्र कुमार नेताम की अनुपस्थिति में कांग्रेस नेताओं ने इंजीनियर नित्यानंद उपाध्याय एवं सब इंजीनियर शहबाज से भेंट की। कांग्रेस नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि राशि के अभाव में गरीब परिवारों के आवास अधूरे पड़े हैं, जिसका जिम्मेदार प्रशासन है। इंजीनियरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सीएमओ देवेंद्र कुमार नेताम से दूरभाष पर चर्चा की। चर्चा के दौरान सीएमओ ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम चरण में 19 चिन्हित हितग्राहियों की रुकी हुई राशि शीघ्र स्वीकृत कर सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी।
जनता के संघर्ष के लिए संकल्पित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के इस सफल प्रयास पर स्थानीय हितग्राहियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा कि शहर की जनता के अधिकारों के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा हमेशा सड़कों पर उतरकर संघर्ष करती रहेगी।किसी भी गरीब का आशियाना राशि के अभाव में रुकने नहीं दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतिराम कोसमा, मंडल अध्यक्षद्वय चंद्रप्रकाश सिन्हा व विवेक मसीह, जिला पदाधिकारी के. ईश्वर राव एवं लक्ष्मण प्रसाद शर्मा तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता
शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here