Home चर्चा में छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न

छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न

0
0

विमल सोनी –

आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को बिलासपुर स्थित होटल बंसीवाला में छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट संघ की वार्षिक आमसभा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर से मुख्य कार्यकारिणी सदस्य एवं 14 जिलों के अध्यक्ष व सचिवगण उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत महासचिव शेख समीर द्वारा गत वर्ष की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के साथ हुई। साथ ही आगामी वर्ष 2026 का वार्षिक खेल कैलेंडर भी जारी किया गया, जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविरों एवं चयन प्रक्रियाओं की रूपरेखा साझा की गई।

बैठक में उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी

  • चेयरमेन: ठा. रविंद्र सिंह
  • अध्यक्ष: मनीष बाग
  • उपाध्यक्ष: ममता पांडे
  • महासचिव: शेख समीर
  • संयुक्त सचिव: एम रत्नाकर
  • कोषाध्यक्ष: मनीष निषाद
  • कार्यकारिणी सदस्य: सबीहा शेख, खुशबू पांडे, कुंवर सिंह
  • टेक्निकल डायरेक्टर: शेख अरबाज अली
  • असिस्टेंट टेक्निकल डायरेक्टर: बरुण बाग
  • रेफरी बोर्ड चेयरमैन: अभिषेक देवांगन
  • रेफरी बोर्ड सचिव: सूर्यकांत वर्मा
  • प्रदेश कार्यालय सचिव: बी. बल्बिनी राव

यह आमसभा छत्तीसगढ़ पैरा स्विमिंग संघ के महासचिव सूरज यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के खिलाड़ियों को अवसर दिलाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here