Home अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका–ईरान संकट: ट्रंप की सैन्य बैठक के बाद युद्ध की आशंका तेज,...

अमेरिका–ईरान संकट: ट्रंप की सैन्य बैठक के बाद युद्ध की आशंका तेज, मिडिल ईस्ट में अमेरिकी फोर्स तैनात

34
0

अमेरिका और ईरान के बीच कई दिनों से चल रही बातचीत असफल हो गई है। साथ ही ईरान ने अमेरिकी पाबंदियों को मानने से भी इनकार कर दिया है। इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध होने की आशंका प्रबल हो गई है। हालात यह है कि दोनों देशों के बीच कभी भी युद्ध हो सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान पर हमले की तैयारी पूरी कर ली है। ईरान पर रमजान में अमेरिका का कभी भी कहर बरस सकता है। ट्रंप ने ने ईरान पर हमले को लेकर टॉप अधिकारियों के साथ बैठक की है। अब यूस सेना को ट्रंप के ग्रीन सिग्नल का इंतजार है।

इजरायली मीडिया के अनुसार, US शनिवार तक ईरान पर हमला कर सकता है। इधर ट्रंप के टॉप नेशनल सिक्योरिटी अधिकारियों ने बताया है कि अमेरिकी सेना ईरान पर हमले के लिए तैयार है और यह कार्रवाई शनिवार यानी 21 फरवरी 2026 से ही शुरू हो सकती है।

CBS न्यूज के मुताबिक, ने अज्ञात सोर्स के हवाले से बताया कि ट्रंप को हमले की ब्रीफिंग दी गई है। अमेरिकी मिलिट्री ने पिछले कुछ दिनों में मिडिल ईस्ट में एयर और नेवल एसेट्स की भारी बिल्डअप की है। अमेरिका का सबसे एडवांस्ड एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड आर फोर्ड इस वीकेंड तक इलाके में पहुंच सकता है। साथ ही फाइटर जेट्स, गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर्स और हजारों अतिरिक्त ट्रूप्स तैनात किए गए हैं। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप ने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है, वह हमले की टाइमलाइन इस वीकेंड आगे बढ़ा सकते हैं।

राष्ट्रपति ट्रम्प को सैन्य सलाहकारों ने ईरान को लेकर सबसे बड़ा अपडेट दिया है. इसके मुताबिक शनिवार तक युद्ध के लिए अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार हो जाएगी। ईरान की घेराबंदी में पिछले कई हफ्तों से अमेरिकन फोर्स जुटी थी। अब आखिरी फैसला राष्ट्रपति ट्रंप को लेना है। ईरान के सुप्रीम लीडर द्वारा अमेरिकन एयरक्राफ्ट कैरियर डुबाने की धमकी से ट्रंप बेहद नाराज़ है। अब पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका और ईरान पर टिक गई हैं। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले कुछ घंटों के भीतर ट्रंप का फैसला लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here