Home चर्चा में सूख गई मारकंडी नदी, अब मुरझाने लगी मक्के की फसल

सूख गई मारकंडी नदी, अब मुरझाने लगी मक्के की फसल

1
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

बस्तर कलेक्टर से मिले परेशान किसान, कलेक्टर से मिला ठोस भरोसा 

जगदलपुर। बस्तर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा, मधोता-2, खैरगुड़ा, बड़े अलनार के किसान आज बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा से मिले और उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। किसानों ने बताया कि मारकंडी नदी सूखने से मक्के की फसल मुरझाने लगी है। उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने से किसान चिंतित हैं।

कलेक्टर ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि दो-तीन दिन में पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द से जल्द समाधान के लिए काम करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि वे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं कि जल्द से जल्द पानी छोड़ा जाए ताकि किसानों की फसल बचाई जा सके। खैरगुड़ा, बड़े अलनार और मधोता के अधिकतर किसान रबी में मक्के की फसल लेते हैं, लेकिन इस साल गर्मी आने से पहले ही मारकंडी नदी सूख जाने से मक्का की फसल पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी छोड़ा जाए ताकि उनकी फसल बचाई जा सके।

कोसारटेड़ा बांध में मरम्मत कार्य जारी रहने के कारण इस बार पानी नहीं छोड़ा गया, जिससे नदी तेजी से सूखने लगी है। नदी में पानी घटने का दूसरा कारण स्टाप डेम का अनियमित रूप से खोलना भी सामने आया है। सिंचाई कार्य के लिए ही नदी में स्टाप डेम का निर्माण कर पानी की रोकथाम की जाती है, किंतु इसका अनियमित रूप से उपयोग करने से नदी का जल स्तर कम हो गया है। इस दौरान संजय सिंह ठाकुर, बलदेव ठाकुर, त्रिनाथ ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, नरेश ठाकुर, हरगोविंद सिंह, दिनेश कुमार, शेषनाथ, भोलाराम, नंदो ठाकुर, हेमंत ठाकुर, सोनसाय, लखेश्वर ठाकुर, भूषण आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here