रायपुर।
राजधानी रायपुर में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्वर्गीय कुलदीप निगम इंटर प्रेस टूर्नामेंट का समापन समारोह उत्साह, खेल भावना और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी के सुपुत्र एवं भाजपा के युवा नेता श्री पीयूष मिश्रा जी प्रतिनिधि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में श्री पीयूष मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पत्रकारिता और खेल—दोनों ही समाज को ऊर्जा देने वाले क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह पत्रकार समाज को जागरूक करने का कार्य करते हैं, उसी तरह खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच का संचार करता है।

उन्होंने विजेता एवं सहभागी सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि जीत-हार से बढ़कर खेल भावना महत्वपूर्ण है।
इंटर प्रेस टूर्नामेंट की विजेता टीम ‘संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक इलेवन’ को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्री मिश्रा ने विजेता टीम को विशेष बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकार साथियों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को और मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा जी, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर जी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री उज्जवल दीपक जी, प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी जी, श्री अनिल पुसदकर जी, श्री गौरव शर्मा जी, श्री दिलीप साहू जी, श्री गुणोंनिधि मिश्रा जी सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार एवं जिम्मेदार साथीगण उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर श्री पीयूष मिश्रा ने प्रेस क्लब और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक और प्रेरक आयोजनों में सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। उनके इस सहभाग से कार्यक्रम में युवा नेतृत्व की सक्रिय उपस्थिति भी देखने को मिली।









