Home कवर्धा मेरे जिले की समस्या–मेरा समाधान’ अभियान: कवर्धा के अमलीमालगी के पाठक ने...

मेरे जिले की समस्या–मेरा समाधान’ अभियान: कवर्धा के अमलीमालगी के पाठक ने उठाया अंत्योदय राशन वितरण का मुद्दा

4
0
कवर्धा।
 न्यूज़ छत्तीसगढ़ के जन-जागरूकता अभियान “मेरे जिले की समस्या–मेरा समाधान” के तहत कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक, तहसील कुंडा के ग्राम अमलीमालगी से एक पाठक ने अंत्योदय राशन कार्ड से जुड़ी गंभीर समस्या को सामने रखा है।
पाठक के अनुसार विगत लगभग पाँच वर्षों से ग्राम के अंत्योदय कार्डधारकों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्रामीणों को निरंतर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्राप्त लेख के अनुसार, जनवरी माह का चावल फरवरी में और वह भी महीने के अंतिम दिनों में वितरित किया जाता है। कई बार “आबंटन नहीं आया” कहकर हितग्राहियों को वापस लौटा दिया जाता है।
इससे विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद परिवारों पर आर्थिक एवं मानसिक दबाव बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन वितरण की अनियमितता से उनकी दैनिक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं।
पाठक ने अपने लेख में समाधान भी सुझाया है। उनका कहना है कि जिन महीनों में चावल की कमी या वितरण में देरी हुई है, उसकी भरपाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही राशन आबंटन और वितरण की पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि हितग्राहियों को समय पर उनका हक मिल सके। नियमित मॉनिटरिंग और सूचना बोर्ड पर स्पष्ट जानकारी प्रदर्शित करने से भी समस्या कम हो सकती है।
न्यूज़ छत्तीसगढ़ इस विषय को संबंधित विभाग तक पहुंचाने का प्रयास करेगा, ताकि ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सके।
हमारा अभियान इसी उद्देश्य से चलाया जा रहा है कि नागरिक केवल शिकायत न करें, बल्कि रचनात्मक सुझाव देकर समाधान की दिशा भी दिखाएं।
यदि आपके क्षेत्र में भी कोई ऐसी समस्या है और उसके व्यावहारिक समाधान का सुझाव है, तो आप भी हमें लिख भेजें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here