रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
अन्नप्राशन कार्यक्रम
बच्चों के सर्वांगीण विकास और कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ आज वार्ड 5 बूढा महादेव के आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य शिशुओं को उचित समय पर पूरक आहार शुरू करने के प्रति जागरूक करना था। इसी कड़ी में वार्ड 5 स्थित केंद्र पर सामूहिक अन्नप्राशन समारोह का आयोजन हुआ, जो जन-जागरूकता की मिसाल बना।
सामूहिक प्रयास से जगाई जागरूकता
रतनपुर वार्ड क्रमांक 5 के केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम में अभूतपूर्व सामंजस्य देखने को मिला। यहां केंद्र मे सभी बच्चे और कार्यकर्ता सेविकाऔर लाभार्थी के साथ बच्चों के अभिवावक भी शामिल हुए। सामूहिक रूप से मनाए गए इस उत्सव ने स्थानीय लोगों को एकजुट होकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अभियान में आज वार्ड पार्षद मनोज पाटले की सक्रिय भागीदारी रही, जो जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्यरत है।

विशेषज्ञों ने साझा किए पोषण के गुण
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय वार्ड पार्षद मनोज पाटले ने माताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि 6 महीने की आयु के बाद केवल मां का दूध बच्चे की बढ़ती जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं होता। सही समय पर ऊपरी और पूरक आहार की शुरुआत ही बच्चे को कुपोषण के चक्र से बचा सकती है। वहीं, वार्ड के स्थानीय समाज सेवक मोनू ठाकुर ने व्यवहार परिवर्तन पर जोर देते हुए कहा कि पोषण केवल भोजन तक सीमित नहीं है। व्यवहार आचरण, संगत ओर पढ़ाई पर ध्यान देना भी अति आवश्यक है l









