लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 23 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं पीड़िता ने लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है लखनपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता और आरोपी युवक का 2018 में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। 2022 में आरोपी युवक ने पीड़िता को पसंद करता हूं।

शादी करूंगा कहकर शारीरिक संबंध बनाया इसके लगातार पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाता रहा 7 फरवरी 2026 को आखिरी बार आरोपी ने अपने नए घर में पीड़िता के साथ संबंध बनाया गया जब पीड़िता ने युवक को शादी करने के लिए कहा तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। शादी करने को लेकर सामाजिक बैठक किया गया। आरोपी युवक के घर वाले शादी करने से साफ मना कर दिए। पीड़िता ने 21 फरवरी की दोपहर लगभग 3:30 बजे लखनपुर थाने पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया लखनपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी है।









