लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित लखनपुर थाना मोड में 22 फरवरी दिन रविवार की सुबह अनियंत्रित महिंद्रा पिकअप सड़क किनारे पलट गई।पिकअप चालक बाल बाल बच गया। महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 04 QP 9094 के चालक ने भिलाई मंडी से भाटा लोड कर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाने निकला । जैसे ही वह लखनपुर थाना मोड के पास पहुंचा चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित महिंद्रा पिकअप सड़क किनारे पलट गई पिकअप चालक को हाथ में मामूली चोटे आई है। वहीं एक बड़ा हादसा टल गया।










