Home चर्चा में अमेरा खदान में अज्ञात चोरों ने शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर को जलाकर...

अमेरा खदान में अज्ञात चोरों ने शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर को जलाकर 15 मी तांबा केबल तार चोरी ट्रांसफार्मर जलने से कंपनी को लाखों का नुकसान रिपोर्ट दर्ज।

10
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेरा खदान से अज्ञात चोरों के द्वारा 15 मीटर तांबा केबल तार चोरी का मामला सामने आया है।वही ट्रांसफार्मर जल जाने से लाखों रुपए का कंपनी को नुकसान हुआ है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच में जुटी है। 22 फरवरी दिन रविवार के दोपहर लगभग 2 बजे लखनपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी समे लाल धैर्य पिता स्वर्गीय बेग राय धैर्य उम्र 56 वर्ष अमेरा खदान ओसीसी खान प्रबंधक ने 22 फरवरी दिन शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया की 20 व 21 फरवरी की दरमियानी रात लगभग 1बजे अज्ञात चोर खदान के अंदर प्रवेश कर बिजली आपूर्ति हेतु नंगे विद्युत तारंगित ओवरहेड तार में तार पैक कर शॉर्ट सर्किट कर दिया।

जिससे खदान में लाइन कट गया और ट्रांसफार्मर का (1.6 MVA) Coil सहित ट्रांसफार्मर जल गया। अज्ञात चोरों के द्वारा 15 मी. तांबे वाला केबल तार चोरी कर लिया तांबा केवल की कीमत लगभग ₹20000 बताई जा रही है। ट्रांसफार्मर के जल जाने से खदान का पंप और लाइट बंद होने से उत्पादन और प्रेषण प्रभावित हुआ है। कार्य प्रभावित होने और ट्रांसफार्मर के जलने से कंपनी को 5 से 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस धारा 303(2 ) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here