Home चर्चा में एआई समिट में कांग्रेस की शर्मनाक करतूत के विरोध में भाजपा महिला...

एआई समिट में कांग्रेस की शर्मनाक करतूत के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का धरना प्रदर्शन

1
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

कांग्रेस का कृत्य देश विरोधी और भारत की छवि बिगाड़ने वाला: भाजपा 
जगदलपुर। एआई समिट में कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा किए गए शर्मनाक व बेहूदा कृत्य के विरोध में रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गुरूनानक चौक पर धरना प्रदर्शन किया और कांग्रेस के कृत्य को देश विरोधी और देश की छवि को बिगाड़ने वाला बताया।

धरना प्रदर्शन में बस्तर सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, राजेंद्र बाजपेयी, मनोहर तिवारी, योगेश ठाकुर, ललिता बघेल,सुधा मिश्रा, ममता राणा ने संबोधन दिया। वक्ताओं ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि देश की जनता जनार्दन द्वारा बारंबार नकारे जाने के बाद हार की हताशा में कांग्रेस पार्टी भारत देश का ही विरोध करने में उतारू हो गई है। एआई समिट में कांग्रेस की करतूत इसका उदाहरण है। देश की जागरूक जनता देश की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस को कभी नहीं बख्शेगी। धरना प्रदर्शन में मंच संचालन लक्ष्मी कश्यप व आभार प्रदर्शन अलका सेंगर ने किया। विरोध धरना कार्यक्रम में सुब्रतो विश्वास, शशिनाथ पाठक, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, दिनेश केजी, अभिलाष यादव, राजा यादव, ब्रिजेश शर्मा, कलावती कसेर, बिजली बैद, गीता नाग, मीना विश्वकर्मा, विभा सिंह, डाकेश्वरी पाण्डेय, खुशी सिंह, चंदा बानो, रिंकू पाण्डेय, अविनाश गौतम, संतोष त्रिपाठी, पिंटू अभिषेक साव, विनोद पाण्डेय, कमलेश दीवान, बृजेश शर्मा, शंकर राव, शशांक श्रीवास्तव आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here