Home चर्चा में बलरामपुर ब्रेकिंग: नशे में धुत बेटे ने धारदार हथियार से पिता की...

बलरामपुर ब्रेकिंग: नशे में धुत बेटे ने धारदार हथियार से पिता की हत्या, घरेलू विवाद बना खूनी वारदात

74
0

बलरामपुर संवाददाता – युसूफ खान

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठली गांव में नशे में धुत एक बेटे ने घरेलू विवाद के दौरान धारदार हथियार से अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटा शराब के नशे में था और किसी घरेलू बात को लेकर पिता से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने धारदार हथियार से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद और नशे की हालत में की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और घटना में प्रयुक्त हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।

इस घटना के बाद कोठली गांव में शोक और भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की लत के चलते इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here