Home चर्चा में झारखंड बॉर्डर ले जाए जा रहे तीन बैल बरामद, दो मवेशी तस्कर...

झारखंड बॉर्डर ले जाए जा रहे तीन बैल बरामद, दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार

31
0
 बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
 मुखबिर की सूचना पर चांदो पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पशु क्रूरता व अवैध परिवहन का मामला दर्ज
चांदो (BALRAMPUR)। थाना चांदो पुलिस ने मवेशी तस्करी और पशु क्रूरता के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नावाडीह कला, पियारटोली मार्ग से दो व्यक्ति तीन बैलों को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते हुए झारखंड बॉर्डर की ओर बूचड़खाना ले जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। मौके पर दो व्यक्तियों को तीन बैलों के साथ पकड़ लिया गया, जो पशुओं को मारते-पीटते हुए ले जा रहे थे।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुरेंद्र काशी निवासी धनजी एवं कपिल देव निवासी ग्राम करचा, थाना चांदो बताया। जांच के दौरान मवेशी तस्करी एवं पशुओं के साथ क्रूरता की पुष्टि होने पर थाना चांदो में अपराध क्रमांक 05/2026 पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here