Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ में होली पर पूर्ण शराबबंदी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान,...

छत्तीसगढ़ में होली पर पूर्ण शराबबंदी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, ड्राई डे रहेगा बरकरार

177
0

छत्तीसगढ़ में आगामी होली पर्व को लेकर शराब दुकानों के संचालन पर चल रही असमंजस की स्थिति अब पूरी तरह समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ कर दिया है कि होली के दिन ड्राई डे यथावत रहेगा और पूरे प्रदेश में शराब दुकानें बंद रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि ड्राई डे को निरस्त नहीं किया गया है और होली वाले दिन शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वे गिरौदपुरी में बाबा गुरु घासीदास की गुरुगद्दी दर्शन के लिए पहुंचे थे, जहां पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने यह घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले होली पर शराब दुकानें खुली रखने संबंधी आदेश की खबर सामने आई थी, जिसके बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया था। विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने होली जैसे पारंपरिक और सांस्कृतिक पर्व पर शराब दुकानें खोलने का विरोध किया था। इस मुद्दे को लेकर आम नागरिकों और शराब उपभोक्ताओं के बीच भी भ्रम की स्थिति बन गई थी।

अब मुख्यमंत्री के स्पष्ट बयान के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। प्रशासन ने भी होली के दिन ड्राई डे लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here