Home अंतर्राष्ट्रीय मेक्सिको में हिंसक झड़पों के बीच भारत ने नागरिकों के लिए सुरक्षा...

मेक्सिको में हिंसक झड़पों के बीच भारत ने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की

2
0

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारत ने भी वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. रविवार (22 फरवरी 2026) को मेक्सिको सिटी स्थित भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है. भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए कुछ जरूरी सावधानियां भी जारी की हैं. इनमें कानून-प्रवर्तन गतिविधियों वाले इलाकों से दूर रहने, आसपास के माहौल पर नजर रखने, अनावश्यक आवाजाही से बचने, स्थानीय मीडिया से अपडेट लेते रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की बात कही गई है. आपात स्थिति में 911 पर कॉल करने की सलाह दी गई है.

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. इस बीच जालिस्को समेत कई राज्यों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि जालिस्को राज्य (पुएर्तो वल्लार्टा, चापाला और ग्वाडलाहारा), तमाउलिपास राज्य (रेनोसा और अन्य नगरपालिकाएं), मिचोआकान, गुएरेरो और नुएवो लियोन राज्यों के कुछ इलाकों में सुरक्षा अभियान, सड़क अवरोध और आपराधिक गतिविधियां जारी हैं. इन क्षेत्रों में मौजूद भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक अपने स्थान पर ही रहने की सलाह दी गई है.

इसके अलावा भीड़ से दूर रहने और अपने परिवार व मित्रों को अपनी स्थिति की जानकारी फोन, संदेश या सोशल मीडिया के जरिए देते रहने को कहा गया है. किसी भी सहायता या जानकारी के लिए भारतीय नागरिक +52 55 4847 7539 नंबर पर भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक CJNG मेक्सिको के सबसे आक्रामक और ताकतवर कार्टेल्स में से एक माना जाता है, जो सेना पर हमलों के लिए भी कुख्यात रहा है. अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के अनुसार CJNG को सिनालोआ कार्टेल के बराबर प्रभावशाली माना जाता है और इसका नेटवर्क अमेरिका के सभी 50 राज्यों तक फैला हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here