Home चर्चा में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध में...

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध में कुरूद में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन

0
0
रिपोर्ट-खिलेश साहू
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या करते हुए अन्याय पूर्वक देश के किसानों, युवाओं की  हिट में आवाज उठाने वाले युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  उदय भानु चिब एवं युवा कांग्रेस साथियों के गिरफ़्तारी के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर आज कुरूद में विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में कुरूद के पुराना बाजार चौक में आक्रोशित युवा कांग्रेसियों ने जमकर नारे बाजी करके तानाशाही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया!  युवा कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री कंप्रोमाइज्ड लिखे पोस्टरों के साथ जमकर नारेबाजी करते रहें !
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति अपराध नहीं होता है यह अधिकार है हम गिरफ़्तारी की कड़ी निंदा करते है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है ।
कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि धरना-प्रदर्शन दुनिया भर की लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा है कॉमनवेल्थ गेम्स के समय भी भाजपा ने विरोध किया था, तब लोकतंत्र खतरे में नहीं था क्या? साफ दिख रहा है कि Epstein फाइलों का सच छुपाने की कोशिश हो रही है, और ये Compromised समझौता किए हुए मोदी सरकार सवालों से डरकर आवाज़ दबाना चाहती है। लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार सबको है। यह सरकार जब से आई है, इसे आईना दिखाना और सच बोलना बर्दाश्त नहीं होता। हमारे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  उदय भानु और हमारे युवा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी इसी दमनकारी मानसिकता का प्रतीक है। कांग्रेस के लोग डरने वाले नहीं हैं। हम इस लड़ाई को कोर्ट में भी लड़ेंगे और सड़कों पर भी। देश देख रहा है कि आपकी ‘विश्वगुरु’ वाली छवि कहाँ गई? आप घुटनों पर आ गए हैं, अमेरिका आपको धमकाता है.. आखिर ऐसा कौनसा ‘कॉम्प्रोमाइज’ है, जो आपको अपनी आवाज उठाने से रोकता है?
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य नीलम  चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महिम शुक्ला नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं युकाध्यक्ष देवव्रत साहू, भखारा बालक अध्यक्ष होमेन्द्र साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व नगर पंचायत तपन चंद्राकर, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर साहू, ब्लॉक महामंत्री चन्द्रप्रकाश देवांगन, पूर्व जनपद सभापति रवींद्र साहू, धरमपाल साहू, जोन अध्यक्ष घनश्याम साहू, रुद्रनाथ साहू, राम नारायण यादव, खेलन साहू , बहुर राम साहू, तारेन्द्र साहू, लेखराम साहू,जिला महासचिव पुष्पेंद्र साहू, विधानसभा उपाध्यक्ष गुरुदेव महिपाल, प्रभारी महासचिव तुकेश साहू , महासचिव यक्ष साहू, कुलेन्द्र साहू, धीरज चौहान, विधानसभा सचिव रूपेश चंद्राकर, उगेश्वर यादव , पंकज जोशी होरी लाल साहू, भागवत साहू सहित युवा कांग्रेस एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here