Home कोंडागांव हाड़ी गांव के पास पिकअप वाहन पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला

हाड़ी गांव के पास पिकअप वाहन पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला

6
0

कोंडागांव संवाददाता – विनीत पिल्लई

माकड़ी | 25 फरवरी 2026

विकासखंड माकड़ी के अंतर्गत हाड़ी गांव के पास मंगलवार दोपहर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। यह हादसा दोपहर लगभग 2 बजे उस समय हुआ, जब पिकअप वाहन कोंडागांव से हीरापुर की ओर जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन क्रमांक CG 27 8073 सामान से लदी हुई थी। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण वह हाड़ी गांव के पास तालाब के समीप सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और वाहन चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

घटना की सूचना मिलते ही चालक द्वारा माकड़ी पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। चूंकि घटना ग्राम मकड़ी क्षेत्र में हुई, इसलिए कुछ समय के लिए आसपास अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। समय रहते सूचना और पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here