जांजगीर-चांपा संवाददाता राजेंद्र जयसवाल
जिला जांजगीर-चांपा
,रायपुर में छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला से श्रमबिन्दु परिवार ने सौजन्य भेंट कर उन्हें कानून व्यवस्था के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्रमबिन्दु के संपादक शिव श्रीवास्तव, प्रबंध संपादक सुरेश सुखीजा एवं प्रतिनिधि सगीरूद्दीन खान उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर संभाग में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने,
प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर संभाग में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण में तेजी लाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए डॉ. शुक्ला के नेतृत्व की सराहना की।
त्वरित कार्रवाई और पारदर्शी कार्यप्रणाली से आम नागरिकों का विश्वास बढ़ा है।
प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस प्रशासन की सक्रियता, त्वरित कार्रवाई और पारदर्शी कार्यप्रणाली से आम नागरिकों का विश्वास बढ़ा है। विशेष रूप से संगठित अपराधों पर नियंत्रण, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता तथा जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतों के त्वरित निराकरण की दिशा में उठाए गए कदम प्रशंसनीय हैं।
डॉ. संजीव शुक्ला ने भी श्रमबिंदु परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने मीडिया की सकारात्मक भूमिका को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए सहयोग की अपेक्षा जताई।
भेंट के दौरान सामाजिक समरसता, युवाओं में जागरूकता और साइबर अपराधों की रोकथाम जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। अंत में प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह सौजन्य भेंट प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय एवं सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।









