सातगढ़ कंवर समाज की महासभा बैठक ग्राम रजीजा भवन प्रांगण में संपन्न हुआ, जहां पूरे सातगढ के शामिल गांवों के सदस्य हजारों कि संख्या में एकजुट हुए। जहां केंद्रिय पदाधिकारी व कार्यकताओं की नियुक्ति की गई, प्रहलाद सिंह कंवर ग्राम सिरकी कला केंद्रिय अध्यक्ष नियुक्त किए गए। महासभा में जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ पवन सिंह शामिल हुए जिन्होंने कंवर भवन के बांउड्री वाल के लिए 5 लाख रुपए कि राशि कि घोषणा की एवं भविष्य में भी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया।
बुधवार सिंह ग्राम चोरभट्ठी सचिव, संतराम पुलाली कला कोषाध्यक्ष, गोपाल सिंह भलपहरी को सभापति, नारायण सिंह कंवर आमाखोखरा संरक्षक नियुक्त किए गए। जहां मंच संचालक का दायित्व बाबुसिंह मडवा मौहा एवं करन सिंह सिरकी, कृष्णपाल को दिया गया। केंद्रीय सदस्य भी नियुक्त किए गए। जहां सभी केंद्रीय पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा समाज को एक नई उर्जा के साथ उन्नति और विकास के साथ एकजुट होकर काम करने की बात कही। समाज में व्याप्त कुरीतियां, समाजिक नियमों का कड़ाई से पालन आदि मुद्दों पर चर्चा किया गया।









