Home चर्चा में यूपीएससी में कमाल ; रतनपुर के दिव्यांशु जायसवाल बने सहायक निदेशक ;...

यूपीएससी में कमाल ; रतनपुर के दिव्यांशु जायसवाल बने सहायक निदेशक ; पंडरीनाथ मंदिर में भव्य सम्मान समारोह:

166
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर: साधारण परिवार से निकलकर यूपीएससी (UPSC) की कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर दिव्यांशु जायसवाल (पिता: डॉ. सुनील जायसवाल) ने सहायक निदेशक (Assistant Director) पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर नगर के पंडरीनाथ मंदिर में सामाजिक संगठनों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने उन्हें शाल-श्रीफल भेंट कर हार्दिक सम्मानित किया।दिव्यांशु की कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प ने न केवल उनका बल्कि पूरे रतनपुर नगर का मान बढ़ाया है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर देश की सेवा में नई भूमिका निभाने वाले इस युवा की कहानी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। “आपकी ईमानदारी, ऊर्जा और लगन संगठन को और सशक्त बनाएगी तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी,” सम्मान समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कहा।
सम्मान समारोह की झलक:
पंडरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप जी, नपा उपाध्यक्ष बिनु निराला, पार्षद इंदु यादव, सुनील अग्रवाल, पुष्प कांत कश्यप, डॉ. सुनील जायसवाल (पिता), सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र सोनी, मुकेश श्रीवास्तव, पंडित आनंद नगरकर, वरिष्ठ पत्रकार संजय सोनी, अनिल शर्मा, महंत दिव्यांकित दास, वरिष्ठ नागरिक रुद्र गुप्ता, किशन तंबोली, बलदाऊ सोनी, मनोहर चदेल, आनंद पाठक, दिनेश पांडे, डॉ. राजू श्रीवास्तव, पवन विश्वकर्मा, अभिनय तिवारी, शिवानी सोनी, अंजनी यादव, सुनीता सोनी, स्वीटी शर्मा, राजकुमारी बिसेन, वर्षा श्रीवास्तव और उषा चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।दिव्यांशु ने कहा, “यह सफलता मेरे परिवार, गुरुओं और नगरवासियों का आशीर्वाद है। देश सेवा के इस नए सफर में मैं पूर्ण निष्ठा से योगदान दूंगा।”नगरवासी चाहते हैं कि दिव्यांशु जैसी सफलताएं रतनपुर को और आगे ले जाएं। हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here