जांजगीर-चांपा संवाददाता राजेंद्र जयसवाल
जिला सक्ती।
जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती में संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल द्वारा की गई। नई कार्यकारिणी में कुल 31 कांग्रेसजनों को उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं 10 वरिष्ठ कांग्रेसजनों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
घोषित कार्यकारिणी में वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को प्रमुख दायित्व देकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया गया है। सात वरिष्ठ कांग्रेसजनों को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिनमें रूप नारायण साहू, बलराम पाण्डे, धनीराम सोनवानी, ताराचंद साहू, अमर सिंह बनाफर एवं भुनेश्वर चंद्रा प्रमुख हैं। ये सभी लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
जिला महामंत्री पद पर गिरधर जायसवाल सहित अमित राठौर, विजय सूर्यवंशी, राजीव जायसवाल, घनश्याम देवांगन, पिन्टू ठाकुर, जितेंद्र बहादुर, कुसुम यादव, मधुसूदन साहू, ओमप्रकाश पटेल, बोचसाय चंद्रा एवं ताम्रध्वज चंद्रा सहित कुल बारह नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री बनाए जाने पर गिरधर जायसवाल ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
सचिव पद पर लाल बहादुर पटेल, कन्हैया कंवर, कुसुम लता अजगले, पारस यादव, मनोज जायसवाल, रामकुमार राठौर, सुभान खान, भीष्मदेव भारती, राजेंद्र यादव, चंद्र कुमार सोनी, जीवनलाल साहू, पूर्णिमा चंद्रा एवं प्रकाश खूंटे सहित तेरह नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आनंद अग्रवाल को सौंपी गई है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उगेन्द्र अग्रवाल, सविता रात्रे, रामबाई सिदार, गायत्री सिदार, सन्नी राम साहू, दूजराम, सुनील कुमार पटेल एवं लखनलाल चंद्रा सहित दस कांग्रेसजनों को शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधियों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं को विशेष रूप से स्थान दिया गया है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
यह कार्यकारिणी डॉ. चरण दास महंत (नेता प्रतिपक्ष), विधायक रामकुमार यादव एवं विधायक बालेश्वर साहू की सहमति से तैयार की गई है।
जिला कांग्रेस के नव-नियुक्त महामंत्री गिरधर जायसवाल ने कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों, जनसमस्याओं के निराकरण एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सभी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के साथ कांग्रेस संगठन जिले में और अधिक सशक्त एवं जनहितैषी भूमिका निभाएगा।









