जांजगीर-चांपा संवाददाता राजेंद्र जयसवाल
भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने ग्राम पचेड़ा जाकर पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत काम कर रहे श्रमिको को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत ‘जी राम जी’ योजना” का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाना है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है“
बल्कि आत्मसम्मान आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को मजबूत करने की व्यापक पहल है इस योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य है कि हर श्रमिक को नियमित काम मिले। स्थानीय स्तर पर विकास कार्य बढ़ेंगे तो बाहर पलायन कम होगा और गांव-शहर में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे “सरकार का प्रयास है कि मजदूरी का उचित दर मिले और भुगतान समय पर सीधे खाते में पहुंचे ताकि किसी बिचौलिये की जरूरत न पड़े। उक्त मुलाकात के दौरान भाजपा आई टी सेल जिला संयोजक अनिल शर्मा गजेंद्र सिंह गजानंद ध्रुव अमित मितल खुशाल कश्यप बजरंग कश्यप किशोर करियारे प्रियांश कुमार उपस्थित थे









